महिला सशक्तीकरण के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
अरेराज 18 अप्रैल । “अनुमण्डलीय सांस्कृतिक मंच ” अरेराज के द्वारा “पार्वती कन्या इंटर महाविद्यालय, अरेराज के सभा कक्ष में 29 छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया ।
प्रतियोगता में प्रथम स्थान _खुशी कुमारी – अरेराज वार्ड -01 वर्ग -10 द्वितीय स्थान पर रौशनी कुमारी जनेरवा वार्ड07 – तृतीय स्थान पर रिमझिम कुमारी अरेराज वार्ड04 एवं काजल कुमारी जने र वा वार्ड08 वर्ग10 को मिला ।
संस्था के संरक्षक सह संयोजक शिव प्रसाद गिरि – अध्यक्ष हेमन्त तिवारी – सचिव विजय अमित ने अपने संबोधन से छात्राओं को नारी सशक्तीकरण
के विषय में विस्तृत जानकारी दी ।
ज़िले के सुविख्यात रंगकर्मी एवं मंच संचालक विनोद तिवारी ने बड़े ही प्रभावी ढंग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्ती भूमिका निभाई ।
विद्यालय के शिक्षकों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र एवं अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
अंत में शिक्षक अजय कुमार पाण्डेय ने संस्था को ऐसे आयोजन करने हेतु धन्यवाद दिया ।



Leave a Reply