संस्कृत के उत्थान के लिए विधानसभा में उठाऊंगा आवाज राजू तिवारी आज संस्कृत की स्थिति दयनीय है। संस्कृत के रक्षा से ही संस्कार की प्राप्ति होगी।अच्छे संस्कारों से ही राष्ट्र का निर्माण होगा।आजबिहार के सभी संस्कृत विद्यालयों की स्थिति दयनीय है।मैं आवाज उठाँउगा।संस्कृत शिक्षकों के बहाली प्रत्येक मध्य विद्यालय में हो। संस्कृत का उत्थान हो इसके लिए मैं विधानसभा में आवाज उठाऊंगा। उक्त बातें गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी ने परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर पांडे वाटिका स्थित सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आप लोग के आशीर्वाद से मैं यहां तक पहुंचा हूं। मेरे कंधे पर जो आप लोगों ने दायित्व दिया है आपलोगो के आशीर्वाद से पूरा करूंगा। भगवान परशुराम किसी के विरोधी नहीं थे। उन्होंने अत्याचारियो, दुराचारियों और दुष्टो का नाश किया है। दीप प्रज्वलन करने के बाद हिमालयी संत शक्तिपीठाधीश्वर स्वामी शक्ति शरणानंद जी महाराज उर्फ चंचल बाबा ने कहीं। परशुराम परिवार की ओर से आयोजित परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शक्ति पीठाधीश्वर स्वामी शक्ति शरणानंद जी महाराज युवा महामंडलेश्वर सह सोमेश्वरपीठाधीश्वर रवि शंकर गिरी जी महाराज, गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी,नगर अध्यक्ष अमितेश पांडे,पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दुबे उर्फ मंटू दुबे पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार मिश्रा, परशुराम आयोजन समिति के संयोजक प्रोफेसर कामेश्वर मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य नारायण दीक्षित ने दीप प्रज्वल करके किया,भारी संख्या में भक्तों और दर्शकों के भीड उमडी सर्वप्रथम परशुराम मंदिर सोमेश्वर नाथ में पूजन उसके बाद भारी संख्या में घोड़ा रथ है और बजे के साथ हजारों की संख्या में विशाल जुलूस के साथ किया यात्रा प्रारंभ। लौरिया स्थित पांडे वाटिका में एक सभा के रूप में प्रणीत हुई। जिसमें महर्षि परशुराम परिवार के लोगों ने पुष्पांजलि किया कार्यक्रम में वक्ताओके रूप में प्रोफेसर अशोक कुमार मिश्रा,राजेंद्र कुमार मिश्रा, देशबंधु सिंह,प्रशांत पांडे, धनंजय चौबे, सोमेश्वर उपाध्यक्ष, अरुण प्रकाश पांडे, डा जी एस त्रिपाठी, राजकुमार मिश्रा,ऐश्वर्य मिश्रा संजय ओझा,धनंजय मिश्रा, अमित कुमार राजू, प्रमोद गिरी ने को संबोधित किया। धन्यबाद ज्ञापन कार्यक्रम के अध्यक्ष विवेकानंद पांडे ने किया वहीं पं संजीव कुमार मिश्रा,आशीष रजन पाण्डेय,चन्द्रभूपण पाठक,डॉक्टर संदीप पांडे गणेश मिश्रा, पंडित मदन शास्त्री,आशीष शास्त्री, अनमोल शास्त्री, पिंटू मिश्रा, झुना पांडे,राजू पांडे, चंद्र किशोर पांडे,पप्पू मिश्रा,राजू मिश्रा, प्रिंस चौबे,चंकी पांडे, आदि की भारी संख्या मिली
संस्कृत के उत्थान के लिए विधानसभा में उठाऊंगा आवाज राजू तिवारी


Leave a Reply