मटकोर की रात बना मातम,‘खाना पहुंचाने’ निकले युवक पर गश्ती पुलिस का कहर…मलाही थाना पुलिस का नशे में धुत होने का लगा आरोप

मटकोर की रात बना मातम,‘खाना पहुंचाने’ निकले युवक पर गश्ती पुलिस का कहर…मलाही थाना पुलिस का नशे में धुत होने का लगा आरोप


मलाही थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली और सवाल खड़े करने वाली खबर सामने आई है…जहां एक तरफ घर में शादी की खुशियां थीं,वहीं दूसरी तरफ खाकी का ऐसा रूप देखने को मिला जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया…बताया जा रहा है कि तेजपुरवा गांव में रविवार रात करीब 11:35 बजे, एक युवक अपनी बहन के मटकोर कार्यक्रम का खाना लेकर बाइक से अपने घर से बथान की तरफ जा रहा था…तभी गश्ती कर रही मलाही थाना पुलिस ने उसे रास्ते में रोक लिया…युवक बार-बार बताता रहा कि वह शादी के घर खाना पहुंचाने जा रहा है… लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में धुत थे और उन्होंने उसकी एक न सुनी…इसके बाद जो हुआ, वो बेहद दर्दनाक था…युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई…चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान तक पड़ गए…ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार…उन्होंने बताया कि पुलिस ने जरूरत से ज्यादा शराब पी रखी थी और बिना वजह युवक को निशाना बनाया…इतना ही नहीं, पीड़ित जब सुबह थाना पहुंचा, तो कथित तौर पर 1000 रुपये देकर इलाज कराने को कहा गया…और यह भी कहा गया कि आज आपके घर में शादी है,मंगलवार को खुद सुबह घर पर आकर बात करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *