अरेराज में गूँजेंगे शास्त्रीय संगीत के सुर! 🎶✨
क्या आप जानते हैं कि हमारे अरेराज में संगीत की एक नई अलख जगाई जा रही है? ‘पब्लिक जंक्शन’ की विशेष रिपोर्ट में मिलिए श्री सोमेश्वर नाथ संगीत संस्थान के निदेशक कृष्ण गुप्ता जी से। उन्होंने साझा की अपने संघर्ष की कहानी और बताया कि कैसे वे अरेराज की युवा पीढ़ी को वाद्य यंत्रों और शास्त्रीय संगीत की ओर आकर्षित कर रहे हैं।
हारमोनियम से लेकर गिटार और तबला तक, यहाँ बच्चों को कला के हर रंग से रूबरू कराया जा रहा है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा संगीत की दुनिया में नाम रोशन करे, तो इस पूरी रिपोर्ट को जरूर पढ़ें और संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानें।
पूरी खबर और इंटरव्यू के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
👉 https://publicjunction.in/अरेराज-में-संगीत-की-नई-क्र/
#Areraj #PublicJunction #SomeshwarnathSangeetSansthan #MusicEducation #BiharNews #SangeetSamman #KrishnaGupta #EastChamparan #BiharTalent #MusicLife
परशुराम जन्मोत्सव को लेकर अरेराज के सोमेश्वर उच्च विद्यालय में हुआ गोष्टी
तैयारी की समीक्षा की गई
कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक की गई।
जिसमें भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम की जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने और अनुमंडल क्षेत्र के सभी गणमान्य अतिथियों को बुलाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विवेकानंद पांडे ने उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुमंडल के सभी पंचायतो में कम से कम दो-दो व्यक्ति को सदस्य बनाया जाए ताकि सभी परिवार के लोग जन्मोत्सव में सभी परिवार के लोग सम्मिलित हो सके। कार्यक्रम के संरक्षक राजेंद्र कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम को व्यवस्थित तरह से मनाने के लिए सभी सदस्यों को एक-एक जिमेवारियाँ दी गई। कोषाध्यक्ष संजय ओझा ने सभी सदस्यों से आर्थिक सहयोग लेने पर बल दिया और बताया कि कार्यक्रम 19 अप्रैल वैशाख शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया रोज रविवार को अरेराज में अवस्थित अति प्राचीन परशुराम मंदिर जो सोमेश्वर नाथ मंदिर से दक्षिण ठाकुरबाड़ी में स्थित है, वही पूजनोत्सव उसके बाद विशाल शोभा यात्रा का आयोजन होगा 11:00बजे से पांडे वाटिका में सभा होगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमालयी संत स्वामी शक्ति शरणानंद जी महाराज उपाख्य चंचल बाबा जगदंबा शक्तिपीठ मोतिहारी एवं युवा महामंडलेश्वर सह सोमेश्वर नाथ पीठाधीश्वर स्वामी रवि शंकर गिरी जी महाराज को बुलाने पर बल दिया गया। जन जागृति लाने और समाज के लोगों को एकत्र करने पर भी बल दिया गया। ब्राह्मण समाज भूमिहार समाज गिरी समाज ब्रह्म भट्ट समाज को एक साथ एक मंच पर आने पर बल दिया गया। ब्राह्मण समाज हमेशा अग्रणी रहा है और अपने कल्याणकारी विचारों द्वारा समाज को एक साथ लेकर चलने का काम किया है आज उस समाज को सरकार के द्वारा उपेक्षा की जा रही है इस पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में शिक्षक चंद्र भूषण पाठक, मदन शास्त्री, रूपेश राज, मुन्ना तिवारी, राजकुमार मिश्रा,संदीप तिवारी, मनीष मोहन गर्व, विवेक कुमार पांडे, राज किशोर राय, पंडित सोनू मिश्रा, पंडित बीकू तिवारी, दीपू पांडे,वशिष्ठ सिंह,धीरज मिश्र उर्फ छोटा सर दीनेश कुमार तिवारी सहित कार्यकर्ता शामिल थे



Leave a Reply