हुसैनी बाजार में CRI Pump के नए डिस्ट्रीब्यूटर प्वाइंट का शुभारंभ डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के हुसैनी बाजार में CRI Pump के नए डिस्ट्रीब्यूटर प्वाइंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन संचालक प्रिंस कुमार उपाध्याय और कंपनी के रीजनल मैनेजर अमित कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों—श्रीकांत कुमार, सुधीर कुमार, आशुतोष केशरी, रूपेश कुमार और देवेंद्र कुमार—ने मौजूद रिटेलर्स एवं प्लंबरों को पंपों की गुणवत्ता, तकनीकी विशेषताओं, रखरखाव और सर्विसिंग की विस्तृत जानकारी दी। संचालक प्रिंस कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस केंद्र के खुलने से क्षेत्र में घरेलू, कृषि और व्यावसायिक उपयोग के लिए CRI पंपों की उपलब्धता आसान होगी, साथ ही स्थानीय स्तर पर त्वरित तकनीकी सहयोग और बेहतर सर्विस की सुविधा भी मिल सकेगी।



Leave a Reply