अरेराज उत्पाद विभाग की टीम को मिली बड़ी सफलता.

अरेराज उत्पाद विभाग की टीम को मिली बड़ी सफलता…..दो अलग-अलग जगहों पर की गई छापेमारी में अवैध शराब समेत दो लोग गिरफ्तार…. हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर रंजीता मुसहरी टोला जाने वाली मुख्य सड़क के पुलिया के पास से सुगौली थाना क्षेत्र के कुरैया गाँव निवासी रामपुकार शर्मा को 1 लीटर 800 ग्राम विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरी ओर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बिनटोली घाट के समीप छापेमारी कर संग्रामपुर बिनटोली निवासी नीरज कुमार को 10 लीटर अवैध चुलाई शराब और एक बाइक जिसका नंबर BR05 AB 0350 के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों कारोबारियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। छापेमारी दल में इंस्पेक्टर इमरान अंसारी, ASI उत्पल कुमार, ASI अजीत कुमार सिंह, उत्पाद सिपाही कनक लाल यादव, सशस्त्र बल के जवान रामविनय कुमार, मंतोष कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *