होम्यो स्टार अवॉर्ड से सम्मानित होंगे डॉ.घनश्याम-केरल में आयोजित राष्ट्रीय होमियोपैथी सम्मेलन में किया जाएगा सम्मानित

होम्यो स्टार अवॉर्ड से सम्मानित होंगे डॉ.घनश्याम-केरल में आयोजित राष्ट्रीय होमियोपैथी सम्मेलन में किया जाएगा सम्मानित -होमियोपैथी को मिलेगा बढ़ावाहरसिद्धि।प्रखंड क्षेत्र के कनछेदवा निवासी सह मां सविता होमियो क्लिनिक एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. घनश्याम को “होम्यो स्टार अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान केरल के मुन्नार में 24 अप्रैल से आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय होमियोपैथी सम्मेलन के दौरान वेल्सन होमियोपैथी द्वारा प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ.संजय भूषण सिंह ने उनको सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।सम्मेलन में देशभर के लगभग 150 से ज्यादा होमियोपैथिक चिकित्सक भाग लेंगे, जहां वे अपने अनुभव, शोध एवं नई उपचार पद्धतियों का आदान-प्रदान करेंगे।इसी कार्यक्रम के तहत डॉ. घनश्याम भी सम्मेलन में अपने अनुभव साझा करेंगे।आपको बता दें कि कनछेदवा निवासी दिवंगत समाजसेवी स्व.रत्नेश्वरी शर्मा के छोटे सुपुत्र डॉ.घनश्याम प्रत्येक रविवार को अपने गांव में गरीब मरीजों का निशुल्क ईलाज करते हैं।इस उपलब्धि पर पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान,पूर्व राजद प्रत्याशी नागेन्द्र राम,प्रमुख पुत्र मनोज राम, पैक्स अध्यक्ष महात्म सिंह, नरेन्द्र नाथ सिंह,समाजसेवी प्रभात बड़े भाई श्रीकांत”सौरव”सहित ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *